PM मोदी ने भारतीय-अमेरिकी पत्रकार के निधन पर जताया शोक, COVID-19 से हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कांचिबोटला के निधन पर बुधवार को शोक जताया और कहा कि उन्हें उनके उल्लेखनीय काम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कांचिबोटला ने भारतीय समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया में अपनी सेवाएं दी थीं। कोरोना वायरस से संक्रमित कांचिबोटला का सोमवार रात न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय-अमेरिकी पत्रकार श्री ब्रह्म कांचिबोटला के निधन से बेहद दुखी हूं। भारत और अमेरिका को पास लाने में उनके प्रयासों तथा उल्लेखनीय काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। ऊॅं शांति।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका