FICCI सम्मेलन में बोले PM Narendra Modi, आर्थिक सुधारों पर खुलकर सुझाव दे उद्योग जगत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 19, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उद्योग जगत से देश की आगे की वृद्धि के लिए जरूरी सुधारों के बारे में बिना किसी झिझक के सुझाव देने को कहा। उद्योग संगठन फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कंपनियों से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान देने और कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश करने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12-13 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और समाज के सभी वर्गों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत में विकास की रफ्तार बहुत तेज है और इसी तरह लोगों के गरीबी से बाहर निकलने की गति भी बहुत तेज है। विश्व बैंक की नवीनतम रिपोर्ट का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि महज 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। मोदी ने कहा कि कॉरपोरेट कर की मूल दर 2014 के 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दी गई है।

इसके अलावा, सालाना 12 लाख रुपये तक की व्यक्तिगत आय को भी कर-मुक्त किया गया है। उन्होंने पूछा की सरकार ने कॉरपोरेट कर घटाया है, लेकिन क्या उद्योग जगत ने कर्मचारियों की संख्या और उनके वेतन में बढ़ोतरी की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश किसानों, छोटे उद्यमियों, उद्योगों, धन सृजित करने वालों और करदाताओं का सम्मान करने से आगे बढ़ता है, न कि उन्हें दिन-रात अपशब्द कहने से।

पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि उद्योग जगत के साथ पिछली सरकारों का अनुभव इतना खराब रहा है कि अब उन्हें भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह पुरानी सरकार नहीं है। यह मित्रों की सरकार है।

यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे मित्र हैं। इसलिए बिना किसी झिझक या संकोच के मुझे खुलकर लिखकर बताएं कि अभी किन चीजों में सुधार की जरूरत है।’’ उन्होंने उद्योग जगत से अगले 20 वर्षों तक निवेश से जुड़े हर दीर्घकालिक फैसले का आधार ‘इंडिया फर्स्ट’ को बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और उद्योगों के कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर भी खुलेंगे।

प्रमुख खबरें

Health Tips: खराब Gut Health के संकेत हैं गैस और Acidity, नजरअंदाज करना सेहत पर पड़ेगा भारी

Anne Hathaway से पहले ही इस शख्स ने गलती से खोल दिया उनके तीसरे बच्चे के जेंडर का राज

Battle of Galwan से Maatrubhumi तक का सफर: बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई Salman Khan की वॉर ड्रामा, सामने आई कहानी की पहली झलक

खाओ पियो मौज करो नहीं चलेगा, पैसा बचाना जरूरी है, जनता को बचत मंत्र देने के साथ ही PM Modi ने Rahul Gandhi के आरोपों का भी दिया जवाब