प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2017

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड के लोगों को उनके राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी ने कहा, ''झारखंड के स्‍थापना दिवस पर राज्‍य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि झारखंड प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर लगातार आगे बढ़ता रहे।”

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट में कहा, ‘‘ 17वें राज्य स्थापना दिवस पर एक बार फिर सभी को बधाई देता हूं। खासकर बच्चों को शुभकामनाएं। आज का दिन और महत्वपूर्ण है क्योंकि आज भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन भी है। आज हम श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी आभार प्रकट करते हैं जिनकी बदौलत हमें अपना झारखण्ड मिला। ’’उल्लेखनीय है कि बिहार से अलग राज्य के रूप में झारखंड 15 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया था।

 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला