By अभिनय आकाश | Oct 16, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के 42वें स्थापना दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि लोगों और देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के लिए NSG की तत्परता नागरिकों के बीच गहरा विश्वास और गर्व की भावना जगाती है। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि NSG साहस, सटीकता और अपने कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के जवानों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। वे साहस, सटीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की मिसाल हैं। आतंकवाद के खिलाफ उनकी सतर्कता और हमारे लोगों तथा देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के लिए उनकी तत्परता, लोगों में गहरा विश्वास और गर्व की भावना पैदा करती है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ कई राजनीतिक नेताओं ने NSG को उसके 42वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने NSG कर्मियों को नमन करते हुए कहा कि इस बल का असाधारण साहस और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए अत्यंत गर्व की बात है।