By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2017
जन धन योजना के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि इस योजना के जरिये सरकार ने ‘‘लाखों आकांक्षाओं को पंख’’ दिये और साथ ही इसने सामाजिक सुरक्षा योजना, मुद्रा योजना और स्टैंड-अप इंडिया कार्यक्रम की भी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे, गरीबों और पिछड़ों की जिंदगी में गुणात्मक और परिवर्तनकारी बदलाव ‘‘पूरी क्षमता’’ के साथ जारी रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा था कि 30 करोड़ नये परिवारों का जन धन खाता खुल चुका है जिसमें लगभग 65,000 करोड़ रूपये जमा हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘‘काफी तसल्ली महसूस करते हैं कि तीन साल के अंदर समाज के हाशिये पर मौजूद व्यक्ति अब देश की अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा का हिस्सा है।’’