कोरोना से बिगड़ रहे देश के हालात, पीएम मोदी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कर सकते हैं बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2022

नयी दिल्ली। कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को सूत्रों ने दी। संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने रविवार को देश में कोविड-19 महामारी के हालात, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे और आपूर्ति व्यवस्था की चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति, ओमीक्रोन के प्रसार और इसके जन स्वास्थ्य प्रभाव की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, Cockroach Janata Party ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात

Asian Games में Satnam Singh और Salman Khan ने नौकायन में जीता कांस्य पदक