प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि आने वाली पीढ़ी उन्हें उनके कार्यों और शानदार व्यक्तित्व के लिये याद रखेगी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ दुर्भाग्य के क्रूर फेर ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है। यह उम्र जाने की नहीं है। आने वाली पीढ़ी इस महान व्यक्तित्व को उनके कार्यो द्वारा याद रखेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति।’’

प्रमुख खबरें

कर्नाटक: UT Khader ने Rahul Gandhi पर टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक की आलोचना की

Allahabad High Court का फैसला: गर्भावस्था सरकारी नौकरी से वंचित करने का आधार नहीं

AIIMS Raebareli परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए बनेगा रात्रि विश्राम गृह

Allahabad High Court का फैसला, प्रशासनिक देरी के आधार पर छूट नहीं मांग सकते सरकारी विभाग