Gandhi Jayanti: PM Narendra Modi ने दी श्रद्धांजलि, खादी उत्पाद खरीदने का किया आह्वान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका शाश्वत संदेश बेहतर समाज और विकसित भारत की दिशा में मार्गदर्शन करता रहेगा। मोदी ने कहा कि बापू का पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा की मिसाल था जो हर दौर में मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बापू का शाश्वत संदेश हमें एक बेहतर समाज और ‘विकसित भारत’ की दिशा में मार्गदर्शन करता रहेगा।’’ प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से यह भी कहा कि देश के लिए इस दिन के महत्व से सभी लोग परिचित हैं।

इस प्रक्रिया में खादी हमेशा प्राथमिकता रही है। मैं सभी से अपील करता हूं कि दो अक्टूबर को कम से कम एक खादी उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें कि यह ‘स्वदेशी’ है।’’ गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था और 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

UDF में कोई विवाद नहीं, Congress सांसद Adoor Prakash ने मतभेद की खबरें नकारीं

Prabhasakshi NewsRoom: DRDO के Kaveri Engine ने Russia में पास किये सारे परीक्षण, अब भारत के Ghatak Drone से जुड़कर दुश्मनों के छुड़ाएगा छक्के

Himanta Biswa Sarma ने Mahatma Gandhi और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे लाल बहादुर शास्त्री, दिया था जय जवान, जय किसान का नारा