वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के लिए देश के लोगों की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि यह उपलब्धि युद्धों, अस्थिरता और आपूर्ति शृंखला में व्यवधानों के बावजूद हासिल की गई है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो संदेश में कहा कि अगर लोग स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देना जारी रखेंगे तो आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश के युवाओं को विकसित भारत सौंपेंगे। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि जब तक बेहद जरूरी न हो वे विदेश में घूमने न जाएं, विदेशों में शादियों का आयोजन न करें और सोना भी न खरीदें।

(यह उपलब्धि) एक सामूहिक शक्ति का प्रतिबिंब है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं, विश्व संकटों से घिरा हुआ है, आपूर्ति शृंखला पूरी तरह बाधित है और 2020 के कोविड काल से अब तक, कहीं पर भी स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके बावजूद भी भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दूसरी तरफ भारत के भीतर भी निराशा की गर्त में डूबे लोग झूठ की गूंज और चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हैं। इन सारी चीजों को पार करके भी, उन सभी बातों को धता बताकर देश ने 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वद्धि दर हासिल की है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमें इस गति को बनाए रखना है, बढ़ाना भी है और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है।’’ उन्होंने स्वदेशी के मंत्र और ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘जरूरत न हो तो विदेशों में घूमने-फिरने नहीं जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अप्रैल-जून तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत हुई

विदेशों में शादी नहीं करना चाहिए। मेड इन इंडिया के मंत्र को जीना चाहिए और जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देंगे, मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो हम हमारी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सुपुर्द करेंगे।’’ उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा, ‘‘हमारी युवा पीढ़ी के सपनों को हमअपने परिश्रम से साकार करके रहेंगे और इसलिए आइए हम पुरुषार्थ में कमी न रखें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी नीति सही है, हमारी नीयत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति एकजुट होकर देश को आज नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।’’ अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण आर्थिक मंदी की चिंताओं के बीच मजबूती दर्शाती है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर उससे पिछली तिमाही के 8.6 प्रतिशत से धीमी रही थी।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Heavy Rainfall Alert | तमिलनाडु में कुदरत का कहर! IMD ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, चेन्नई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

CJP Connaught Place Tiranga March | दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव डिटेंशन में, रिहाई के बाद भड़कीं AISA प्रमुख नेहा बोरा

LK Advani Hospitalized | बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल. के. आडवाणी सीने में संक्रमण के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Bhagwant Mann की France यात्रा को High Court ने दी हरी झंडी, केंद्र का फैसला रद्द