By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 28, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण अवश्य लागू करेगी और इसका विरोध करने वाले दल इसे रोक नहीं पाएंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार देश की ‘नारी शक्ति’ से किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘नारी शक्ति को सशक्त बनाने का हमारा संकल्प अडिग है।
मैं देश की हर महिला को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि महिलाओं के आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को हम निश्चित रूप से दूर करेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वालों का हौसला बुलंद है, ‘‘हमारा साहस अटूट है और हमारा संकल्प अडिग है’’। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले दल देश की ‘नारी शक्ति’ को संसद और राज्य विधानसभाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगे। यह बस समय की बात है।’’