Uttar Pradesh के घोसी में PM Narendra Modi ने जनता को किया संबोधित, SP-Congress गठबंधन पर साधा निशाना

By एकता | May 26, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के घोसी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर पूर्वांचल को माफिया का क्षेत्र बनाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, 'पूर्वांचल की ये धरती तो पराक्रम और क्रांति की धरती है। ये वो इलाका है जहां मंगल पांडे का साहस है, महाराजा सुहेलदेव का पराक्रम है और स्व. चंद्रशेखर जी की मुखर आवाज है। ऐसे में पूर्वांचल के लिए इस चुनाव का महत्व डबल है।'

इसे भी पढ़ें: Rajkot Game Zone Fire । गुजरात हाई कोर्ट ने मामले पर लिया संज्ञान, नगर निगमों और राज्य सरकार को किया तलब

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा साजिश के तहत पूर्वांचल को पिछड़ा बनाए रखा, ऐसे लोगों को पूर्वांचल बार-बार सजा देगा। इंडी गठबंधन के वो लोग, जिन्होंने इस क्षेत्र के साथ विश्वातघात किया, जिन्होंने आपके घरों में आग लगाई, जिन्होंने आपकी जमीनों पर कब्जा किया, जिन्होंने यहां दंगाइयों को ताकत दी, जो माफिया के लिए आंसू बहाते हैं, ऐसे लोगों को अब पूर्वांचल में पैर नहीं रखने देना है। इंडी गठबंधन वाले भारत में बहुसंख्यक समाज को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के फर्स्ट टाइम मतदाताओं से कहा, 'यहां जो पहली बार मतदाता हैं, उन्हें सपा का 2012 का घोषणा पत्र शायद याद नहीं होगा। 2012 में सपा ने अपने घोषणा पत्र में साफ-साफ लिखा है, जैसे बाबा साहेब अंबेडकर ने दलितों को आरक्षण दिया, वैसा ही आरक्षण मुसलमानों को दिया जाएगा। ये संविधान की भावना के खिलाफ है, लेकिन इंडी वालों को इसकी कोई परवाह नहीं।'

इसे भी पढ़ें: Samajwadi Party ने पूर्वांचल को बनाया माफिया का सुरक्षित ठिकाना, Mirzapur में गरजे PM Modi, अखिलेश की पार्टी को खूब सुनाया

पीएम ने आगे कहा, 'चुनाव के दौरान ये (इंडी गठबंधन) मंदिरों में जाने का दिखावा करते हैं, लेकिन 500 साल बाद हमारी सभ्यता, हमारी आस्था का इतना बड़ा पल आया, तो ये राम मंदिर को गालियां देने लगे, उसमें खोट ढूंढने लगे। ये लोग राम मंदिर बनने से बहुत नाराज हुए। ये लोग लगातार दबाव बना रहे हैं, जैसे शाहबानो का फैसला पलटा, वैसे ही राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला पलटा जाए।'

प्रमुख खबरें

Ishaq Dar ने ईरानी समकक्ष Abbas Araghchi से की बातचीत, कूटनीति पर दिया जोर

Delhi के Mohan Garden में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, पांच आरोपी पकड़े गए

Mumbai में Tiger Shroff पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अभिनेता

Donald Trump ने इजराइली चुनाव में Benjamin Netanyahu को दिया समर्थन