PM Narendra Modi 3 नवंबर को Baramati में करेंगे Prerna Sthal का उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

पुणे, तीन अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन नवंबर को बारामती का दौरा करेंगे और नवनिर्मित ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंगे, जहां भगवान बुद्ध की चार टन वजनी प्रतिमा स्थापित की गई है। पवार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विद्या प्रतिष्ठान में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला तथा माइक्रोसॉफ्ट के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पवार इस शैक्षणिक ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

इनमें राजमाता जीजाऊ, छत्रपति शिवाजी महाराज, अहिल्यादेवी होल्कर, ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले, महात्मा गांधी, डॉ. बी. आर. आंबेडकर और पवार की मां शारदाबाई पवार शामिल हैं। पवार ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है जबकि ‘भारत फोर्ज’ के प्रमुख को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री समेत अन्य विशिष्ट अतिथि बारामती में स्थापित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) केंद्र का भी दौरा करेंगे, जहां अब तक 640 छात्रों ने दाखिला लिया है।

पवार के मुताबिक, मुख्य कार्यक्रम पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे शुरू होगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। पवार ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति पर भी चिंता जताई और इस मुद्दे पर राजनीति किए बिना लोगों की मदद करने के राज्य सरकार के रुख का स्वागत किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर पवार ने कहा कि लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Sharad Pawar बोले, Maharashtra में Drought पीड़ितों की मदद करना NCP SP की सर्वोच्च प्राथमिकता

Asian Games Final में China के खिलाफ भारतीय टीम को कोच Sjoerd Marijne ने दी थी शेर जैसी एकाग्रता की सीख

UP Congress के Reshuffle पर OP Rajbhar का तंज, कहा- इस बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Yes Milord: नॉनसेंस! पूरी UP पुलिस को खत्म कर दें...अचानक क्यों इतना भड़का सुप्रीम कोर्ट, समझिए