PM Narendra Modi 17 सितंबर को Semicon India का उद्घाटन करेंगे और global CEOs संग बैठक करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया-2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रमुख, सरकारी अधिकारी, राज्यों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के विशेषज्ञों के एक मंच पर आने की उम्मीद है। तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स : बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ है।

यह बैठक 17 सितंबर से एक दिन पहले होगी।’’ हालांकि, इसमें शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक कंपनियों के सीईओ के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। कार्यक्रम में जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी और नीदरलैंड समेत कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। सेमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा और महत्वपूर्ण खनिजों की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की अगुवाई कर रहे अमेरिका की भी इसमें भागीदारी होने की संभावना है।

भारत ने इस साल फरवरी में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट’ सम्मेलन के दौरान औपचारिक रूप से ‘पैक्स सिलिका’ गठबंधन में शामिल होकर भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी तथा आपूर्ति श्रृंखला सहयोग मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया था। सेमीकॉन 1.0 के तहत अब तक 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से तीन ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है, जबकि दो से तीन और परियोजनाओं के इस वर्ष के अंत तक उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले चरण यानी सेमीकॉन 2.0 को भी मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य मजबूत सेमीकंडक्टर परिवेश के विकास में तेजी लाना है। सरकार के अनुसार, सेमीकंडक्टर अनुसंधान, नवोन्मेष और डिजाइन को बढ़ावा देने के लिए 332 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और 105 स्टार्टअप को डिजाइन संबंधी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डिजाइन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों पर काम करने के लिए 24 स्टार्टअप को मंजूरी दी गई है।

सरकार ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत में व्यापक सेमीकंडक्टर परिवेश विकसित करना और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है। सेमीकॉन इंडिया-2026 के विवरण की घोषणा आईएसएम, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देने वाले उद्योग संगठन सेमी ने एक संवाददाता सम्मेलन में की गयी। सेमीकॉन इंडिया-2026 में सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास को प्रदर्शित किया जाएगा।

भारत का लक्ष्य वैश्विक चिप परिवेश में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है।

प्रमुख खबरें

RBI ने साढ़े तीन साल बाद Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, 5.5 प्रतिशत हुई नीतिगत दर

Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam के मुंबई कैफ़े में चोरी! कैश काउंटर उखाड़ ले गया चोर, CCTV फुटेज शेयर कर दर्ज कराई FIR

RBI मौद्रिक नीति से पहले Rupee में कमजोरी, US Dollar के मुकाबले 96.45 पर फिसला

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार