PM Modi ने वैशाली में 34000 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, कहा- अब विकास के लिए जाना जाता है Bihar

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

(तस्वीर के साथ) वैशाली (बिहार), 21 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार में विपक्षी राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन में राज्य अब घोटालों और अपराधों के बजाय विकास तथा निवेश के लिए सुर्खियों में रहता है। मोदी ने राज्य की राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर वैशाली जिले के जफरपट्टी में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने गंगा पर बने ‘नीतीश सेतु’ सहित 34,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।

प्रधानमंत्री ने संक्षिप्त भाषण देते हुए कहा कि उनके पास समय कम है और उन्हें पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भी जाना है। मोदी ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष (नीतीश कुमार) के नाम पर इस पुल का नाम रखा गया है, जो बिहार में उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। नीतीश कुमार ने अप्रैल में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का रास्ता साफ करने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।

मोदी ने कहा, ‘‘राजग के सत्ता में आने के बाद राज्य ने लंबा सफर तय किया है। पहले केवल घोटालों और अपराधों की चर्चा होती थी। अब बिहार निवेश प्रस्तावों और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रहता है।’’ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में आयोजित इस रैली में मोदी ने उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान के योगदान को भी याद किया।

रामविलास पासवान कई बार हाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने ‘‘गरीबी हटाओ’’ के नारे देकर लोगों को गुमराह किया। मोदी ने पिछले 12 वर्षों में केंद्र की राजग सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान ‘‘50 करोड़ लोग गरीबी के चंगुल से बाहर निकले हैं।’’

प्रमुख खबरें

महाभारत के युधिष्ठिर Gajendra Chauhan ने सुनाया AIIMS के रेडियोग्राफर से FTII अध्यक्ष बनने का सफर: सलमान खान के कैंसर वार्ड दौरे की तारीफ की

CBI ने रिश्वत मामले में पकड़े गए CGST अधीक्षक के घर से बरामद किए 1.86 करोड़ रुपये

शीघ्र विवाह के लिए 25 नवंबर से रखें मां कात्यायनी व्रत, यह है पूरी पूजा विधि

Mumbai Couple Attacked |पब्लिक पार्क में फोटो खींच रहे जोड़े पर हमला: डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद 8 नाबालिग हिरासत में, इलाके में गरमाई सियासत!