PM Narendra Modi के विजन का CII और ASSOCHAM ने समर्थन किया, विनिर्माण पर दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

उद्योग जगत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंतत्रा दिवस समारोह में किए गए संबोधन को लेकर शनिवार को कहा कि वह निवेश, रोजगार, नवाचार और विनिर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से मोदी की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ‘‘हम आजादी के 80 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लोगों, सतत विकास और भारत की वैश्विक ताकतों को विकास यात्रा के केंद्र में रखता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल का उनका आह्वान आत्मनिर्भर तथा भविष्य के लिए तैयार राष्ट्र के निर्माण के हमारे बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है। भारत एक दशक से कुछ अधिक समय में ‘फ्रेजाइल फाइव’ देशों में शामिल होने से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है।’’ बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस गति को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता में उद्योग उनके साथ है और रणनीतिक महत्व वाले क्षेत्रों में निरंतर निवेश के माध्यम से इसे गति देने को तैयार है।

प्रधानमंत्री ने अपने करीब 75 मिनट के संबोधन में देश को आगे बढ़ाने और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘सप्त धारा’ के तहत विनिर्माण, ऊर्जा, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, गतिशक्ति, रक्षा शक्ति, हरित एवं नीली अर्थव्यवस्था तथा सॉफ्ट पावर पर जोर दिया। एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल कुमार मिंडा ने कहा कि ‘सप्त धारा’ का ढांचा समावेशी, टिकाऊ और तेज विकास के लिए व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता, वोकल फॉर लोकल, घरेलू विनिर्माण और रणनीतिक क्षमताओं पर जोर आर्थिक मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

मिंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस पर रखा गया विकास का दृष्टिकोण भारतीय उद्योग और व्यापक कारोबारी समुदाय में मजबूत भरोसा पैदा करता है।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका