Nigeria के 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर' पुरस्कार से सम्मानित होंगे PM Narendra Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2024

अबुजा। नाइजीरिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित करेगा, जिससे वह यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत रविवार को नाइजीरिया पहुंचे। यह 17 वर्षों में पहली बार है जब भारत के प्रधानमंत्री नाइजीरिया की यात्रा कर रहे हैं। मोदी नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं। वह ब्राजील और गुयाना भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री के रविवार को नाइजीरिया पहुंचने पर मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा शहर की ‘चाबी’ भेंट की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह ‘चाबी’ प्रधानमंत्री पर नाइजीरिया के लोगों के विश्वास और उनके प्रति सम्मान को प्रदर्शित करती है।’’

प्रमुख खबरें

CJP के अभिजीत दिपके का बड़ा बयान: Amit Shah दें इस्तीफा, भारत में Democracy अब खतरे मे

Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu का बड़ा फैसला, सबसे गरीब परिवारों के लिए होगा Jan Samvad कार्यक्रम

YSRCP का बड़ा आरोप: Jagan Reddy की लोकप्रियता से घबराई Chandrababu Naidu सरकार, दौरों पर लगाई पाबंदियां

NEET Protest: 10 दिन बाद RML Hospital से मिली छुट्टी, गंभीर रूप से घायल छात्रा की Condition अब स्थिर