PM मोदी ने की धवन के जल्द मैदान पर लौटने की कामना, बोले- आपकी कमी खलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हुए क्रिकेटर शिखर धवन के जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटने की कामना की है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि इसमें कोई शक नहीं कि मैदान पर आपकी कमी खलेगी लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटेंगे और देश की जीत में योगदान देंगे।

धवन अंगूठे में फ्रेक्चर से उबर नहीं पाने के कारण इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप से बाहर हो गए हैं। पहले उम्मीद की जा रही थी कि वह दो तीन मैच के बाद टीम में लौट सकेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका । उनकी जगह ऋषभ पंत को भारतीय टीम में जगह दी गई है। धवन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शतक जमाया था। 

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त