PM Tripura में वाम-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बेचैन हैं : माणिक सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2023

संतिरबाजार। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता माणिक सरकार ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी राज्य में “वाम-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बेचैन” हो गए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के “संविधान का पालन नहीं करने” और त्रिपुरा में “लोकतंत्र की हत्या” करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दो प्रतिद्वंद्वियों - वाम और कांग्रेस- ने राज्य में ‘फासीवादी’ शासन को समाप्त करने के लिए हाथ मिलाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 11 फरवरी को एक चुनावी रैली के दौरान त्रिपुरा में कांग्रेस-माकपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा था और कहा कि दोनों दलों ने केरल में सामान्य ‘कुश्ती’ के बजाय पूर्वोत्तर राज्य में ‘दोस्ती’ करना चुना, जो अजीब है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर