प्रधानमंत्री ने Khaleda Zia के बेटे को वापस लाकर सजा पर अमल की प्रतिबद्धता दोहरायी

By Prabhasakshi News Desk | May 27, 2024

ढाका । बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान को लंदन से वापस लाने और उनके खिलाफ अदालत के फैसले को क्रियान्वित करने के लिए अपनी सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराया है। अपनी मां खालिदा जिया के 2018 में जेल जाने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष पद को संभालने वाले रहमान उन्हें छह साल पहले सजा सुनाए जाने के बाद से ही लंदन में रह रहे हैं। यह सजा रहमान की अनुपस्थिति में सुनाई गई थी। बांग्लादेश की एक अदालत ने फैसला सुनाया है कि रहमान ने हसीना की उपस्थिति वाली एक चुनावी रैली पर घातक ग्रेनेड हमले की साजिश रची। इस मामले में दोषी ठहराए गए रहमान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 

प्रमुख खबरें

Legendary Bollywood singer Asha Bhosle: पार्श्व गायन के एक स्वर्णिम युग का अंत

तीसरी हार से नाखुश कप्तान Hardik Pandya, मुबई इंडियंस के खिलाड़ियों को दिए ये दो ऑप्शन- Video

आशा जी की मधुर और सुरमयी आवाज सदा दिलों में अमर रहेगी

CSK vs KKR: जीत के लिए बेताब केकेआर पर दबदबा बनाने की कोशिश करेगी सीएसके