Odisha में PM की 400 पार की हुंकार, बोले- जिस गरीब के पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं था, उसकी गारंटी मोदी ने ले ली

By अंकित सिंह | Mar 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के जाजपुर में 20,000 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है जो वर्तमान की चिंता भी कर रही है और विकसित भारत का संकल्प लेकर भविष्य के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का ये आयोजन इस बात की भी पहचान है कि बीते वर्षों में हमारे देश में वर्क कल्चर कितनी तेजी से बदला है। पहले की सरकारों की दिलचस्पी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में नहीं होती थी, जबकि हमारी सरकार जिस परियोजना की नींव रखती है उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास भी करती है।

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों से भाजपा सरकार यहां ओडिशा में अभूतपूर्व निवेश कर रही है। हमारा प्रयास है कि ओडिशा विकसित भारत का भी गेटवे बने। एक प्रकार से ओडिशा विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत को ऊर्जा दे रहा है। मोदी ने कहा कि आज जो ये विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं, ये पहले भी हो सकते थे। लेकिन 2014 से पहले के वर्षों में कांग्रेस और उसके साथियों का पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपनी तिजोरी में नोट भरने में लगा रहा।

इसे भी पढ़ें: लालू के बयान का तेजस्वी ने किया बचाव, अपने परिवार को बताया कट्टर हिंदू, बोले- अपनी बेटी का मुंडन कराया

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो कांग्रेस सरकार कोयले को लूटकर खा जाए, वो गरीबों को मुफ्त खाना खिलाने के बारे में कैसे सोच सकती है? जो कांग्रेस सरकार यूरिया में भी घोटाला कर दे, वो किसानों को सस्ती दर पर यूरिया कैसे उपलब्ध कराती? जो कांग्रेस सरकार भर्तियों में भी घोटाला कर दे, वो नौजवानों को कैसे नौकरी देती? उन्होंने कहा कि 2014 के बाद एक गरीब का बेटा केंद्र सरकार में आ गया। और जब ये गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना, तो उसने कहा कि गरीब की सबसे बड़ी गारंटी मोदी बनेगा। जिस गरीब के पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं था, उसकी गारंटी मोदी ने ले ली। उन्होंने कहा कि पक्का घर, घर पर नल से जल, गैस कनेक्शन ये कभी गरीब के लिए सपना होता था। लेकिन आज ये हकीकत बन रहा है। जब ऐसे काम होते हैं, तभी लोग कहते हैं कि जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू हो जाती है।

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi