लालकिले की प्राचीर से बोले PM, अंबेडकर और सावरकर को याद करने का दिन, आदिवासी समाज का बलिदान भी भुलाया नहीं जा सकता

By अभिनय आकाश | Aug 15, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद वह सीधे राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराया। जिसके बाद दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 

इसे भी पढ़ें: योग गुरु के साथ-साथ महान दार्शनिक भी थे महर्षि श्री अरबिंदो, उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

पीएम मोदी ने कहा कि न सिर्फ हिंदुस्तान का हर कोना, लेकिन दुनिया के हर कोने में आज किसी न किसी रूप में भारतीयों के द्वारा या भारत के प्रति अपार प्रेम रखने वाला विश्व के हर कोने में ये हमारा तिरंगा आन-बान-शान के साथ लहरा रहा है। हिंदुस्तान का कोई कोना, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैंकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो, जीवन न खपाया हो, यातनाएं न झेली हो, आहुति न दी हो। आज हम सब देशवासियों के लिए ऐसे हर महापुरुष को, हर त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर