दिल्ली में छतों पर लगी 23,000 सौर इकाइयों से दो लाख घरों को मिल रही बिजली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2026

दिल्ली में सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग के बीच 23,000 से अधिक घरों की छतों पर सौर इकाइयां (सोलर रूफटॉप) लग चुकी हैं जिनसे करीब 420 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। यह करीब दो लाख घरों एवं संस्थानों की रोजमर्रा की बिजली जरूरत पूरी कर सकती है।

घरों में सबसे ज्यादा 9,888 सौर कनेक्शन लगे हैं जिसके बाद 2,184 वाणिज्यिक कनेक्शन, 1,009 शैक्षणिक और 207 औद्योगिक श्रेणियां हैं। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ और दिल्ली सौर नीति के तहत मिलने वाली कुल 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी से लोगों के लिए सौर इकाइयां लगाना आसान हुआ है।

एक सामान्य पांच किलोवाट की सौर प्रणाली से हर महीने करीब 3,500 रुपये या उससे अधिक की बचत हो सकती है। उत्तरी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी टीपीडीडीएल ने भी 10,000 से ज्यादा सौर इकाइयां चालू की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, औसतन दो किलोवाट खपत के हिसाब से करीब दो लाख घर अब सौर ऊर्जा से अपनी दैनिक बिजली जरूरत पूरी कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Tata Sons की Listing पर वोटिंग रोकने का आरोप, Venu Srinivasan ने उठाई जांच की मांग

Nikita को Apollo Hospital में छोड़कर भागा लिव-इन पार्टनर Ravi Teja गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

Akhilesh Yadav ने BJP पर बोला हमला, कहा- SP सत्ता में आई तो किसानों की आय बढ़ाएंगे

इधर नेतन्याहू ने UAE से भरी उड़ान, उधर हाईजैक हुआ FZ1073 विमान? आनन-फानन में इजरायली फाइटर जेट्स ने घेरा पूरा आसमान