परमाणु संपन्न Pakistan पर बुरी नजर न डालें India : PM Sharif

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2023

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चेतावनी दी है कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर बुरी नजर डालने की हिमाकत की तो उनके परमाणु संपन्न देश के पास उसे पैरों तले कुचलने की ताकत है। उन्होंने कश्मीरियों के प्रति समर्थन जताते हुए ‘कश्मीर एकता दिवस’ पर रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की विधानसभा को संबोधित करते हुए उक्त टिप्पणियां कीं। शरीफ ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के पास परमाणु ताकत है और भारत हम पर बुरी नजर नहीं डाल सकता। हमारे पास उसे अपने पैरों तले कुचलने की ताकत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर नैतिक, कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन देता रहेगा।’’

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा