प्रधानमंत्री शेख हसीना ने PM मोदी को तोहफे में 2,600 किलोग्राम आम भेजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को हरिभंगा किस्म के 2,600 किलोग्राम आम उपहार में दिये हैं। ‘डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार एक ट्रक आमों के 260 कार्टन लेकर रविवार दोपहर जेसोर में बीनापोल बंदरगाह से बांग्लादेश-भारत सीमा के पार गया। बीनापोल कस्टम हाउस के उपायुक्त अनुपम चकमा के हवाले से खबर में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच ‘‘मैत्री के प्रतीक’’ के रूप में आमों को भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर