प्रधानमंत्री को ‘मन की बात’ के बजाय ‘ पेट्रोल की बात’ करनी चाहिए : ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘‘ देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद’ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की और कहा कि उन्हें ‘मन की बात’ के बजाय ‘पेट्रोल और टीके की बात’ करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में प्रस्तावित फेरबदल और विस्तार का संदर्भ देते हुए यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद से बाबुल सुप्रियो को हटाना दिखाता है कि ‘‘वे (भाजपा सरकार) वर्ष 2024 में अंत आने से पहले ही हार चुके हैं।’’ बनर्जी ने रेखांकित किया कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्रों में से एक का भी जवाब नहीं आया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नर्सिंग एसोसिएशन की हड़ताल को बताया अवैध, दिया काम पर लौटने का आदेश

उन्होंने कहा कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने की अपील के बावजूद कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूरी अर्थव्यवस्था डवांडोल है। ईंधन की कीमतें रोजाना बढ़ रही हैं और केंद्र सरकार खामोश बैठी है। हमारे प्रधानमंत्री मन की बात को लेकर व्यस्त हैं। उन्हें इसके बजाय पेट्रोल की बात, डीजल की बात और टीके की बात करनी चाहिए।’’ उत्तरी बंगाल को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग के करीब एक सप्ताह बाद भाजपा सांसद जॉन बराला के केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा कि यह भगवा पार्टी की ‘विभाजनकारी मानसिकता’ को प्रतिबिंबित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्रालयों में फेरबदल पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।

प्रमुख खबरें

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड

Nithya Raman ने रचा इतिहास, Los Angeles की पहली दक्षिण एशियाई मेयर निर्वाचित हुईं

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय