प्रधानमंत्री मणिपुर में सर्वदलीय ‘शांति रैली’ करें, ‘हम इसमें शामिल होंगे’: अधीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मणिपुर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने और पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा को समाप्त करने के लिए वहां एक शांति रैली आयोजित करने का आग्रह किया है। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर के लोगों को बताना चाहिए कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है तथा राज्य में शांति बहाली के लिए पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ‘इंडिया टीवी’ पर कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में कहा कि मोदी को जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में शांति रैली आयोजित करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना चाहिए और ‘‘हम इसमें शामिल होंगे।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘हमने यह सुझाव सदन में लिखित रूप में दिया, लेकिन वे सहमत नहीं हुए। यह बहुमत का बाहुबली के अलावा और कुछ नहीं है।’’

बंगाल में पंचायत चुनाव हो रहे थे...ऐसे समय जब ‘इंडिया’ गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर बनाया गया है और नरेन्द्र मोदी चिंतित हो गए हैं, मेरे लिए इस पर अधिक प्रतिक्रिया देना असंभव है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या पश्चिम बंगाल में अभी भी हिंसा हो रही है, चौधरी ने कहा, ‘‘हां। कुछ भी ठीक नहीं है। हम जो करते हैं, स्थानीय स्तर पर करते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि सब ठीक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तालाब और नदी के बीच एक अंतर है। मेरे लिए, बंगाल एक तालाब है और भारत एक नदी है। स्वाभाविक रूप से, हम तालाब की तुलना में नदी को अधिक प्राथमिकता देंगे। मैं वही कहता हूं जो मैं कहना चाहता हूं। मैं छींटाकशी से या किसी की पीठ पीछे बात नहीं करता।’’ यह पूछे जाने पर कि उनका सबसे बड़ा राजनीतिक शत्रु कौन है, मोदी या ममता बनर्जी, चौधरी ने कहा, ‘‘मैं किसी को दुश्मन नहीं मानता, लेकिन वे विरोधी हैं। मैं अपने प्रधानमंत्री का पूरा सम्मान करता हूं और मैं ममता जी का भी सम्मान करता हूं क्योंकि वह हमारी मुख्यमंत्री हैं।

लेकिन जब लोगों के मुद्दों की बात होगी तो मैं उनकी आवाज उठाना जारी रखूंगा। उनके खिलाफ मेरी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राजनीतिक और वैचारिक है।’’ इस सवाल पर कि क्या बनर्जी के साथ समझौते की कोई संभावना है, चौधरी ने जवाब दिया, ‘‘राजनीति संभव करने की कला है।’’ चौधरी को प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के चलते सदन से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी को अलग तरह से लिया गया जब उन्होंने नीरव का उल्लेख किया जिसका अर्थ चुप रहना होता है।

प्रमुख खबरें

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत