महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने उद्धव ठाकरे से बात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री हर दिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां की कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की थी जबकि उससे पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की थी।

प्रमुख खबरें

Kulgam Attack: Farooq Abdullah ने उठाया गंभीर सवाल, राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं हत्याएं?

Bangladeshi Infiltrators को कतई नहीं बख्शते Himanta Biswa Sarma, दनादन एक्शन से घुसपैठियों के बीच मचा हड़कंप

भारत खुशकिस्मत, परखी हुई Leadership मिली: CM Naidu ने Bogapuram में PM Modi की जमकर तारीफ की

Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?