Karnataka में PM का कांग्रेस पर निशाना, बोले- पहले श्री राम को ताले में बंद किया, अब जय बजरंगबली बोलने वालों को...

By अंकित सिंह | May 02, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति वार-पलटवार का दौर जारी है। अब राज्य में बजरंगबली को लेकर भी राजनीति तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होसपेट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस को भगवान राम से दिक्कत थी और अब उसे ‘जय बजरंग बली’ कहने वालों से दिक्कत है। उन्होंने कहा कि आज हनुमान जी की इस पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है। 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस और JDS दोनों से सावधान रहने की जरूरत', PM Modi बोले- कर्नाटक को हमें विकसित भारत की ड्राइविंग फोर्स बनाना है

मोदी ने कहा कि हम्पी एक ऐसी जगह है जिसपर भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को गर्व है लेकिन गुलामी की मानसिकता से भरी कांग्रेस ने कभी भी भारत के इतिहास और विरासत पर गर्व नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसका नुकसान हम्पी जैसे स्थानों को भी उठाना पड़ा। यह बीजेपी की ही सरकार है जो अब 'स्वदेश दर्शन' के जरिए हम्पी की ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण कर रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसे इस देश के हर क्षेत्र ने नकार दिया है। एक समय था जब कांग्रेस इस घमंड में रहती थी कि पूरे भारत में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कांग्रेस का ही शासन है लेकिन आज भारत की जनता ने कांग्रेस को गिने-चुने राज्यों में समेट दिया है। आज सिर्फ तीन राज्यों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है लेकिन इन तीन राज्यों से कांग्रेस की करप्शन की भूख मिट नहीं रही है।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल