PM 15 जनवरी को सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2023

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत ट्रेन को डिजिटल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने यह जानकारी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और किशन रेड्डी उद्घाटन के दौरान यहां सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। किशन रेड्डी ने बुधवार रात एक विज्ञप्ति में कहा, “संक्रांति के अवसर पर तेलुगू लोगों को तोहफे के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिष्ठित वंदे भारत ट्रेन को सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाएंगे।”

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास