पीएम और यूपी सीएम एक-दूसरे की नकली प्रशंसा कर रहे और जनता परेशान है: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कोरोना प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे की नकली प्रशंसा कर रहे हैं जबकि आम जनता के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। शुक्रवार को जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी और ब्लैक फंगस के आतंक के बीच भी भाजपा सरकार सच को पूरी तरह नकारने, जनता में भ्रम फैलाने और झूठी वाहवाही लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: शानदार पहल! कोरोना में हुई विधवाओं को मिलेगी जॉब, जानिए पूरी डिटेल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना महामारी का अगला दौर और ज्यादा संघातक होने और बच्चों तक इसके फैलने से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का भी भाजपा सरकार ने मजाक बना दिया है, टीकाकरण की नीति की अस्पष्टता, पंजीकरण में बाधाएं, फिर सेंटरों पर टीका नहीं होने की दुर्व्यवस्था से जनता परेशान है। यादव ने दावा किया, विपक्ष को बदनाम करने और अपने झूठ पर पर्दा डालने की सरकार की रीति नीति से प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी है, आज भी हजारों लोग इलाज की दो बूँद के लिए तरस रहे हैं, न दवा, न बेड, न टेस्ट, न वैक्सीन भाजपा के कारण यही नियति है, गांवों में लोग बुखार में तप रहे हैं और जनता अब उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाने के इंतजार में है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार