‘दीनदयाल जयंती’ पर PM मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श हमें गरीबों की सेवा करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर 25 सितंबर की सुबह 11 बजे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करूंगा।’’ इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम का लिंक भी साझाा किया। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में 25 सितंबर 1916 को जन्में उपाध्याय भाजपा की स्थापना के समय से ही उसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा स्रोत रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर