PM मोदी 24 सितंबर को क्वाड बैठक में होंगे शामिल, अमेरिकी राष्ट्रपति से भी होगी द्विपक्षीय बातचीत

By अनुराग गुप्ता | Sep 16, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड देशों के शिखर सम्मेलन में 24 सितंबर को शामिल होने वाले हैं। आपको बता दें कि क्वाड देशों के नेताओं का पहला व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन 24 सितंबर को वाशिंगटन में होने वाला है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में समग्र सहयोग के विस्तार पर चर्चा की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में 12 साल तक CM रहे मोदी, अब उनके बाद कोई मुख्यमंत्री आख़िर टिक क्यों नहीं पा रहा? 

विदेश मंत्रालय की गुरुवार को होने वाला साप्ताहिक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वाशिंगटन में होंगे तो उनकी मुलाकात राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भी होगी। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार