पीएम कल जाएंगे त्रिपुरा और मणिपुर, देंगे 4800 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 03, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को त्रिपुरा और मणिपुर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वह इंफाल में 48 सौ करोड़ की 22 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। मोदी अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नई एकीकृत टर्मिनल इमारत का उद्घाटन भी करेंगे और दो अहम योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

 एक अहम परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग -37 पर बारक नदी पर 75 करोड़ की लागत से बना इस्पात का पुल है जिससे इंफाल से सिलचर तक संपर्क बढ़ेगा। प्रधानमंत्री इसका भी उद्घाटन करेंगे। मोदी मणिपुर के लोगों को करीब 11,00 करोड़ रुपये की लागत से बने 23,87 मोबाइल टावर भी सौपेंगे। पीएमओ की ओर से कहा गया कि, हर घर तक साफ पानी पहुंचाने की मोदी की कवायद के तौर पर राज्य में पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। इनमें थोबल बहुउद्देशीय परियोजना की 280 करोड़ रुपये की जल संचरण प्रणाली भी शामिल है। एक दूसरी परियोजना से तमेंगलोंग जिले के 10 इलाकों के निवासियों को पीने के लिए साफ पानी मिलेगा इसकी लागत 65 करोड़ रुपये है। नरेंद्र मोदी 51 करोड़ रूपये की लागत से बने सेनापति जिला मुख्यालय जल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने BRICS में Global South को नियम तय करने वाला बनाने पर दिया जोर

New Delhi में BRICS Summit की ऐतिहासिक तस्वीर: PM Modi, Xi और Putin ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश

भारत में महंगे होंगे Samsung के फ्लैगशिप फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ना लगभग तय

President Droupadi Murmu ने Iranian President Pezeshkian से की वार्ता, कूटनीति पर दिया जोर