प्रधानमंत्री की रैली से बंगाल सरकार के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण’ अभियान चलाया गया: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाने के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि राजनीति से प्रेरित होकर उनकी सरकार के खिलाफ एक ‘‘दुर्भावनापूर्ण और झूठा अभियान’’ चलाया गया।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘कल उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में, राजनीति से प्रेरित होकर एक दुर्भावनापूर्ण और झूठा अभियान चलाया गया।’’

उन्होंने यह भी दावा किया, ‘‘यह एक ऐसा अभियान था, जिसके तहत अलीपुरद्वार जिले के लोगों के लिए हमारी सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को कमतर बताने और मिटाने का प्रयास किया गया।

प्रमुख खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा प्रहार! लोकसभा में पेश होगा नया सख्त विधेयक, 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ का जुर्माना

Task Force For Exam Reforms | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े सुधार की तैयारी: नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति