PPE किट के लिए PNB हाउसिंग फाइनेंस का आईआईटी दिल्ली से करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

मुंबई। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट बनाने को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (आईआईटी-दिल्ली) से हाथ मिलाया है। करार के तहत पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस एक टिकाऊ (धोने योग्य और पुन् इस्तेमाल) वाली पीपीई किट के विनिर्माण के लिए विशिष्ट प्रोटोटाइप सामग्री के शोध और विकास में सहयोग करेगा।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि इन पीपीई किटों की आपूर्ति सरकारी अस्पतालों को की जाएगी। कोविड-19 के मरीजों के इलाज में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को खुद को संक्रमित होने से बचाने के लिए पीपीई किट अत्यंत आवश्यक होती है। पीपीई किट की कमी की वजह से चिकित्सक, नर्स और अन्य अस्पताल कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 17 हजार खिलाड़ियों के रहने का दावा, क्या Indian Cricket Team की नाराजगी होगी दूर?

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से 1,050 लोगों की मौत, 4,000 लापता

दिल्ली में 400 यूनिट तक खपत वाले 2.30 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल मिलेंगे

कोलकाता में छह घंटे की पूछताछ के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, भाजपा सरकार कर रही राजनीतिक बदले की कार्रवाई