PNB Scam: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के भी 1,915 करोड़ रुपये फंसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2018

नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले में सार्वजनिक क्षेत्र के ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का भी 30 करोड़ डॉलर यानी करीब 1,915 करोड़ रुपये फंसा हुआ है। हालांकि यूनियन बैंक का दावा है कि उसका पैसा सुरक्षित है और वह इसे वसूल कर लेगी। शेयर बाजार को दी जानकारी में यूनियन बैंक ने कहा, ‘‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि बैंक ने पंजाब नेशलन बैंक को वचनबद्धता पत्रों (एलओयू) के दबले अपनी विदेशी शाखाओं के माध्यम से ऋण सहयोग करता रहा है जिनके बारे में पता लगा है कि ये संदेश अनधिकृत स्विफ्ट संदेशों के माध्यम से जारी किए गए थे।’’

बैंक ने बताया कि जोखिम सहभागिता के तहत उसने एक्सिस बैंक से कुछ ‘बायर्स क्रेडिट’ (आयातक को विदेशी बैंक से प्राप्त अल्पकालिक उधार की सुविधा) भी खरीदी थी। इस तरह के सौदों के जरिए आयातक एक बैंक की ओर से जारी वचनबद्धता पत्र के आधार पर विदेश में देश के दूसरे बैंक की साखाओं से कर्ज हासिल करते रहते हैं। बैंक ने कहा कि इस मामले (पीएनबी धोखाधड़ी) में उसका भी 30 करोड़ डॉलर फंसा है। लेकिन बैंक का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है क्यों की उसके पास दावे के लिए पूरे दस्तावेज हैं। बैंक को इस राशि के वापस मिल जाने का पूर्ण विश्वास है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

MP Raisen | पत्नी की हत्या के आरोपी ने जिला अस्पताल के शौचालय में लगाई फांसी, पायजामे के नाड़े को बनाया फंदा

रेडियो से रियल एस्टेट तक: Big FM ने लॉन्च किया Big FM Realty ब्रांड, 4,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य

CM Rekha Gupta का बड़ा बयान- अब Kashmir नहीं, Tulip देखने Delhi आइए , Flower Festival का उद्घाटन

जल्द जारी हो सकता है IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट