Poco F7 Ultra, F7 Pro का डिजाइन हुआ लीक, ट्रिपल कैमरा सेटअप के बारे में जानें कब होगा लॉन्च?

By Kusum | Mar 17, 2025

Poco F7 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 27 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ एक प्रो और एक अल्ट्रा मॉडल शामिल हो सकता है। सभी मॉडल्स हालिया दिनों में लीक्स के जरिए सुर्खियों में रह चुके हैं। इनके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया है। अब Poco F7 अल्ट्रा और Poco F7 प्रो के डिजाइन रेंडर्स सामने आए हैं, जो इनके फ्रंट और बैक को दिखाते हैं। ऐसे भी माना जा रहा है कि अपकमिंग Poco स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च हो चुकी Redmi K80 सीरीज के रीब्रांडेड वेरिएंट होंगे। लेटेस्ट रेंडर्स भी इसी तरफ इशारा देते हैं। 

कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा शामिल हैं। डिवाइसेज का डिजाइन Redmi K80 और Redmi K80 Pro के समान लगात है, जिन्हें पिछले साल नवंबर में चीन में पेश किया गया था। 

हालिया रिपोट्स की तरफ से कहा गया है कि पोको एफ7 सीरीज में तीन मॉडल Poco F7 Ultra, Poco F7 Pro और Poco F7 शामिल होंगे। प्रो और अल्ट्रा के 27 मार्च को लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि F7 इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video