PoK भारत का है, कांग्रेस परमाणु बम के डर से छोड़ना चाहती है इसपर अधिकार: Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने के डर से सबसे पुरानी पार्टी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहती है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्रवाई की और आतंकवादियों का खात्मा किया। रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा था कि पुलवामा हमला खुफिया विफलता का नतीजा था।

उन्होंने कहा था, मोदी जी ने पुलवामा घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। मेरा मोदी जी से सवाल है कि आप क्या कर रहे हैं? पुलवामा घटना क्यों हुई? आपने इसे क्यों होने दिया? आप आंतरिक सुरक्षा के बारे में क्या कर रहे हैं? आपने आईबी, रॉ जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? यह आपकी विफलता है। कोई नहीं जानता कि वास्तव में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी या नहीं।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका