जितेंद्र सिंह का बड़ा ऐलान, PoK और गिलगित बल्तिस्तान भी होगा भारत का हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) और गिलगित बल्तिस्तान एक दिन भारत का हिस्सा होंगे। यहां जम्मू कश्मीर से आये विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 के तहत राज्य को प्रदत्त विशेष दर्जे की समाप्ति तीन पीढ़ियों के बलिदान के बाद हो पायी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने कहा कि इस (विशेष दर्जे की समाप्ति) के साथ जम्मू कश्मीर का भारत संघ में पूर्ण विलय हो गया है। एक ऐसा वक्त भी आएगा जब पीओके और गिलगिट बाल्टिस्तान भी भारत का हिस्सा होंगे। पीओके और गिलगित बल्तिस्तान फिलहाल पाकिस्तान के कब्जे में हैं।

राहुल के बयान को पाक ने बनाया भारत के खिलाफ सबूत, पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!