Rajouri में LoC पार कर आई PoK की 19 वर्षीय युवती को सेना ने पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

जम्मू, तीन अक्टूबर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की 19 वर्षीय महिला को भारतीय सेना ने उस समय हिरासत में ले लिया जब उसने कथित तौर पर नियंत्रण रेखा पार कर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान सामिया अजीम के रूप में हुई है जो कोटली जिले की खुइरेट्टा तहसील के बैन्स गला गांव की निवासी है।

उन्होंने बताया कि बाद में महिला को आगे की पूछताछ तथा उसकी पहचान और भारतीय क्षेत्र में उसके प्रवेश से जुड़ी परिस्थितियों के सत्यापन के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या उसने अनजाने में एलओसी को पार किया था या उसके प्रवेश के पीछे कोई अन्य कारण था।

प्रमुख खबरें

केरल के Kannur में Youth Congress नेता के आवास पर तोड़फोड़, DYFI कार्यकर्ताओं पर केस

कर्नाटक में सूखे का संकट: Mallikarjun Kharge ने PM Modi से 3705 करोड़ रुपये की मांगी मदद

Jitiya Vrat 2026 पर माताओं ने रखा Nirjala उपवास, शाम को Pradosh Kaal में ऐसे करें पूजा

एशियाई खेल: प्रणवी उर्स ने गोल्फ़ में रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत के लिए जीता पहला महिला व्यक्तिगत गोल्ड