National Technology Day 2026: Pokhran-2 ने रखी 'Atmanirbhar Bharat' की नींव, दुनिया ने माना था लोहा

By अनन्या मिश्रा | May 11, 2026

हर साल 11 मई को राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1998 में किए गए सफल पोखरण परमाणु परीक्षण में वैज्ञानिकों के अभूतपूर्व योगदान के लिए यह दिन मनाया जाता है। बता दें कि साल 1999 में देश के तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दिन को मनाए जाने की शुरूआत की थी। वहीं पिछले कुछ सालों में जिस तरह से भारत में एआई क्रांति हुई है, उसका कई सेक्टर को फायदा मिलने वाला है। 

दो दिन बाद देश में दो और परमाणु हथियारों का परीक्षण हुआ। इस परीक्षण के साथ ही भारत दुनिया के उन 6 देशों में शामिल हो गया था, जिनके पास परमाणु शक्ति है। बस इसी कारण 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही कई और अहम तकनीकी क्रांति इस दिन संभव हुई थी। वहीं भारत ने अपने पहले स्वदेशी विमान 'हंस-3' का भी परीक्षण किया था। साथ ही त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।

उद्देश्य

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मिली सफलताओं को याद करने, तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को प्ररित करना शामिल है।

प्रमुख खबरें

Amazon का भारत में 48 अरब डॉलर का Mega Investment, PM मोदी बोले- युवाओं के लिए खुलेंगे नए मौके

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया