Rahul Gandhi के खिलाफ पुलिस कार्रवाई घबराई मोदी सरकार का कायरतापूर्ण कृत्य: पटोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2023

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई घबराई हुई केंद्र सरकार की ‘‘कायराना’’ हरकत है। पटोले ने कहा कि पुलिस का इस्तेमाल कर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोशिश सफल नहीं होगी और कांग्रेस उद्योगपति गौतम अडाणी संबंधी कथित घोटाले पर जवाब मांगती रहेगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची। गांधी ने अपने इस बयान के संबंध में दिल्ली पुलिस के नोटिस का रविवार को प्रारंभिक जवाब भेजा और 45 दिन की देरी के बाद अचानक की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता