दिशा सालियान मामले में पुलिस का आरोप, नारायण राणे ने अमित शाह के बारे में दिया झूठा बयान

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2022

दिशा सालियान ‘मानहानि’ मामले में केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध करते हुए मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया कि उन्होंने पूछताछ के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में झूठा बयान दिया। इस बीच, सत्र अदालत ने राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे को मिली अंतरिम राहत 15 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। पुलिस स्टेशन से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा, "अमित शाह को मैंने फोन किया उसके बाद ही हम रिहा हुए। । पुलिस ने अदालत से कहा कि राणे ने मीडिया के समक्ष यह झूठा दावा किया था कि मालवणी पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान उन्होंने शाह को फोन किया था। पुलिस ने कहा कि जांच अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने यह बयान दिया था।

प्रमुख खबरें

Mercury Retrograde: बुध की उल्टी चाल से 3 राशियों की बढ़ेगी भागदौड़, खर्च और सेहत को लेकर रहें सतर्क

Nepal में भारी बारिश से भारत हुआ बेहाल, Gandak और Narayani River के उफान ने UP-Bihar के कई जिलों में मचाई तबाही

संभल की Shahi Jama Masjid विवाद मामले में चंदौसी कोर्ट ने सुनवाई 16 अक्टूबर तक टाली

Rajkummar Rao की नेशनल अवॉर्ड विनिंग Shahid आखिरकार OTT पर रिलीज़, लेखक Apurva Asrani बोले-क्या अब डर की राजनीति खत्म हो रही है?