झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने दशकों से फरार 10 लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

सिमडेगा पुलिस ने दशकों से फरार विभिन्न पुलिस मामलों में वांछित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी ने मंगलवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां ऑपरेशन रेड हंट के तहत की गईं।

असारू सिंह 12 साल पुराने सड़क दुर्घटना के एक मामले में वांछित था। उसे जिले के बानो थाना क्षेत्र के बांकी गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बलात्कार के एक मामले में आरोपी पवल गुड़िया को 29 साल तक फरार रहने के बाद रांची जिले के तुपुदाना से गिरफ्तार कर लिया गया।

बानो थाना क्षेत्र के नवागांव पाहनटोली निवासी जुलुन कुंदेलना 32 साल तक फरार रहा। वह 1993 में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (लापरवाही से मौत) के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि हाल में हुई एक बैठक में लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि इसी के तहत जिला पुलिस ने 21 अगस्त को अभियान शुरू किया।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची