धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल के बाहर भी चालू है हड़ताल

By सुयश भट्ट | Jun 24, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरना स्थल पर जाने से रोक दिया है। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुरानी जेल पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि जेल में भी आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही हैं। बता दें कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताएं सड़कों पर बैठ गई हैं। राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल के पास रोड पर बैठकर धरना दे रही हैं।

गौरतलब है कि 1250 के पास सैकड़ों की संख्या में आशा उषा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। आशा उषा कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने, नियमितीकरण सहित कई मांगों को लेकर पिछले 20 दिन से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर हैं।

ये हैं मांगे

  1. आशा सहयोगी को 30 दिन का पूरा भुगतान किया जाए.
  2. आशा सहयोगी का पेट्रोल भत्ता बढ़ाया जाए.
  3. आशा एवं सहयोगी कर्मचारी को शासकीय कर्मचारी मान्य किया जाए.
  4. आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रत्येक गांव में आरोग्य केंद्र पृथक किया जाए.
  5. आशा कार्यकर्ताएं 9 महीने तक गर्भवती माताओं की डिलेवरी करवाती हैं, उनका परितोषिक 600 रुपए से बढ़ा कर 1200 किया जाए
  6. आशा सहयोगी को 15 हजार एवं आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जाए.
  7. शहरी आशा एवं ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं को समान वेतन दिया जाए.

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल