जैकलीन की ठग सुकेश से पिंकी ईरानी ने कराई थी दोस्ती, अब पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा तीन दिन की पुलिस हिरासत में

By रितिका कमठान | Dec 01, 2022

नयी दिल्ली। जेल में रहते हुए 200 करोड़ की ठगी को अंजाम देने वाली ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े लोगों पर भी अब पुलिस की गाज गिर रही है। पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने अब आरोपी सुकेश की करीबी पिंकी ईरानी पर कार्रवाई की है।

अदालत को यह अवगत कराया गया कि ईरानी ने ही कथित तौर पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सहित कई बॉलीवुड हस्तियों का परिचय ठग सुकेश चंद्रशेखर से कराया था और वह वसूली की रकम के बंटवारे में भी अहम भूमिका निभाती रही थी। नलवा ने कहा कि (ईरानी के खिलाफ) पर्याप्त सबूत होने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है। दिल्ली की एक अदालत ने चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मंगलवार को यह कहते हुए नियमित जमानत दे दी कि आरोपी को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था, इसलिए यह जमानत देने का मामला बनता है। 

ईओडब्ल्यू ने जबरन वसूली मामले में फर्नांडीज से सितंबर में पूछताछ की थी। फिलहाल जेल में बंद चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने पुलिस की अर्जी पर ईरानी को तीन दिसंबर तक उसकी हिरासत में पूछताछ के लिए भेज दिया। पुलिस ने दावा किया है कि वह मुख्य आरोपी चंद्रशेखर के संपर्क में थी और उसकी आपराधिक गतिविधियों से अवगत थी। वह कथित तौर पर चंद्रशेखर को बहुत बड़े कारोबारी के तौर पर दर्शाती थी और कुछ बॉलीवुड हस्तियों के साथ उनकी बैठकों को सुविधाजनक बनाने में सहायक थी। 

ईरानी की चार दिन की हिरासत मांगते हुए पुलिस ने अदालत से कहा कि जबरन वसूली से प्राप्त पैसों का पता लगाने और संपत्तियों तथा अन्य मददगारों की पहचान की जरूरत है। हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने इस आधार पर रिमांड अर्जी का विरोध किया कि ईओडब्ल्यू की रिमांड अर्जी में जिन तथ्यों का उल्लेख किया गया है, वे बिल्कुल ईडी की अर्जी के समान हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए 17 अगस्त को आरोप पत्र दायर किया था। ईडी के मुताबिक, फर्नांडीज और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने चंद्रशेखर से लग्जरी कार और अन्य महंगे उपहार प्राप्त किए थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार