मेरठ: दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By राजीव शर्मा | Aug 16, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में दो मासूम बेटियों का गला घोटकर हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर में दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बेटे की चाह में उसने दो बेटियों का गला दबाकर हत्या कर दी थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके रह रही थी। आरोपी पति अपनी ससुराल पहुंचा और किसी तरह से दोनों बेटियों को फाजलपुर अपने घर ले आया। आरोप है कि रात में उसने दोनों बेटियों की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी बेटे की चाह रखता था और पत्नी और दोनों बच्चों को मारने की बात कहता था। 

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप