हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2025

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ‘‘नजफगढ़ के स्थानीय बदमाशों से प्रभावित होकर विवेक आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने लगा। अपने साथियों के बीच भय पैदा करने के लिए, वह अक्सर हथियार रखता था और उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।’’

अधिकारी ने कहा कि पुलिस विवेक के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कड़ी निगरानी रख रही थी और गुप्त जानकारी के आधार पर उसे 24 फरवरी को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, विवेक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है और दिल्ली आने के बाद गैंगस्टर काला जठेड़ी से जुड़े एक शार्पशूटर के संपर्क में आया।

प्रमुख खबरें

Citadel Season 2 की धमाकेदार वापसी: Priyanka Chopra के एक्शन ने जीता दिल, लेकिन रिव्यूज़ में बंटा इंटरनेट

Bihar Politics का नया अध्याय: Nitish के बेटे निशांत बने मंत्री, Samrat की टीम में 32 नए चेहरे शामिल

RBI Action के बाद Paytm का बड़ा U-Turn, NBFC लाइसेंस लेने की योजना से किया इनकार

One Year Of Operation Sindoor: जब Indian Air Force की दहाड़ से थर्राया था Pakistan, जानें शौर्य की पूरी कहानी