पुलिस ने शराब की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2025

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस ने शराब की एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और बड़ी मात्रा में भारत निर्मित विदेशी नकली शराब जब्त करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यहां एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की एक टीम ने बुधवार को हाथीमारा गांव में एक घर पर छापा मारा और अवैध शराब की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया तथा विभिन्न ब्रांड की नकली शराब से भरी हुईं बोतलें जब्त कीं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जब्त शराब की कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब तैयार करने में शामिल दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि झारखंड आबकारी अधिनियम 1915 और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Dhanbad में जहरीली गैस रिसाव का NDRF ने आकलन शुरू किया

अग्निकांड को लेकर लोगों में गुस्से के बावजूद Hong Kong में मतदान दर बढ़ी

Zelensky रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने वाले अमेरिकी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर के लिए तैयार नहीं: Trump

England के लिए समस्या का कारण अधिक अभ्यास करना: Brendon McCullum