वायरल वीडियो में भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए Ranbir Kapoor के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2023

क्रिसमस मनाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में बुधवार को यहां एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई

मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। संजय तिवारी ने घाटकोपर थाने में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से दी गई शिकायत में दावा किया कि वीडियो में अभिनेता को जय माता दी कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए देखा गया है।

शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में, अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते समय जानबूझकर नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया और जय माता दी कहा। इसमें आरोप लगाया गया है कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Dream Astrology: क्या ऊंचाई से गिरने वाले Dream देते हैं भविष्य का Warning Sign? Astrology से समझें मतलब

Bihar CM की कुर्सी पर सस्पेंस! Nitish की विदाई के बाद क्या BJP चौंकाने वाला नाम सामने लाएगी?

इनके दामन पर कोई दाग नहीं Amit Shah ने की Nitish Kumar की जमकर तारीफ, कहा- स्वर्णिम अध्याय है उनका कार्यकाल

यह मेरा आखिरी व्लॉग है, UK07 Rider Anurag Dobhal के वीडियो से मचा हड़कंप, परिवार के खिलाफ उगला जहर